Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

पहले अमेरिकी पोप लियो चौदहवें ने संभाली कमान, दिया एकता का संदेश

पहले अमेरिकी पोप लियो चौदहवें ने संभाली कमान, दिया एकता का संदेश

19 May 2025

पहले अमेरिकी पोप लियो चौदहवें ने संभाली कमान, दिया एकता का संदेश

इतिहास में पहली बार अमेरिका से चुने गए पोप, पोप लियो चौदहवें ने रविवार को अपने आधिकारिक पोंटिफिकेट (पोप पद) की शुरुआत की। उन्होंने कैथोलिक चर्च और दुनिया में व्याप्त ध्रुवीकरण को खत्म करने और एकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह संदेश उन्होंने संत पेत्रुस स्क्वायर में आयोजित एक भव्य उद्घाटन समारोह में दिया, जहां लगभग 2 लाख श्रद्धालु, राष्ट्राध्यक्ष, धार्मिक नेता और शाही प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

69 वर्षीय अगस्टिनियन मिशनरी पोप लियो चौदहवें ने अपने पहले पोपमोबाइल यात्रा के दौरान भीड़ का अभिवादन किया, बच्चों को आशीर्वाद दिया और अमेरिकी, पेरूवियन समेत कई देशों के झंडे लहराते श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

 

कार्यक्रम के दौरान उस समय एक भावुक क्षण आया जब पोप को पोप पद की दो महत्वपूर्ण धार्मिक वस्तुएं 'भेड़ की ऊन से बनी स्टोल' (कंधे की पट्टी) और 'फिशरमैन रिंग' (मछुआरे की अंगूठी) सौंपी गईं। अंगूठी पहनने के बाद उन्होंने कुछ क्षणों तक उसे देखा और फिर अपने हाथ जोड़कर प्रार्थना की, जैसे कि उन्हें उस विशाल जिम्मेदारी का एहसास हुआ हो जो 1.4 अरब कैथोलिकों का नेतृत्व करने से जुड़ी है।

 

इस अवसर पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वेंस ने शनिवार देर रात रोम पहुंचने के बाद स्वर्गीय पोप फ्रांसिस की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वेंस, पोप फ्रांसिस से मिलने वाले अंतिम विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में से एक थे।

 

पोप लियो चौदहवें का यह उद्घाटन संदेश ऐसे समय में आया है जब कैथोलिक चर्च कई सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों को लेकर अंदरूनी मतभेदों से जूझ रहा है। उन्होंने अपने पहले भाषण में इन चुनौतियों को स्वीकारते हुए चर्च को एकजुट रखने और हर मत को सम्मान देने की अपील की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहले अमेरिकी पोप लियो चौदहवें ने संभाली कमान
पहले अमेरिकी पोप लियो चौदहवें ने संभाली कमान, दिया एकता का संदेश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News